रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार की रात बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर आठ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग पास के दूसरे मकान में सो रहे थे। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंची टीम ने जांच की।

निजामाबाद क्षेत्र के महुली गांव निवासी आल्हा यादव का मकान गांव के बाहर रास्ता के किनारे बना हे। परिवार के लोग सोमवार की रात घर में ताला बंद कर 50 मीटर दूर पुराने मकान पर सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। कमरो की आलमारी और बेड को तोड़ कर उसमें रखे जेवरात निकाल लिए। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग मकान पर पहुंचे तो जानकारी हुई। मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। छह माह माह पूर्व आल्हा यादव के बेटे की शादी हुई थी, बहू का पूरा जेवर था, इसके साथ ही अन्य महिलाओ के भी जेवर थे। आल्हा यादव ने बताया कि आठ लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी हुए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिवार और अन्य लोगों को अंदर नहीं जाने दिया। फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण की। पीड़ित ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।