रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । जिले के  मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिम पुर गांव में  बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे बड़े भाई को पुलिस ने तीसरे दिन गांव के कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि बीते 1 अगस्त को ग्राम इब्राहीमपुर निवासी शतंजीला खातून ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा पुत्र गौसुल कमर मोटरसाइकिल से मुबारकपुर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका बड़ा भाई जीशान ने अचानक उसके पेट में चाकू मार दिया। जिससे  गंभीर रूप से घायल गौसुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ईस संबंध में थाना मुबारकपुर में  सुसंगत धाराओं में मुकदमा  पंजीकृत किया गया और विवेचना उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव को सौंपी गई।

शनिवारन की शाम को वांछित आरोपी जीशान  पुत्र स्व. इरफान अहमद, निवासी ग्राम इब्राहीमपुर को पुलिस ने ग्राम स्थित कब्रिस्तान के पास से  गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर ग्राम अतरडीहा मौर्या बस्ती के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।