रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाजार से घर लौट रहे एक व्यक्ति की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बरदह  थाना के ग्राम लसड़ा खुर्द निवासी 45 वर्षीय श्यामनाथ रात करीब 9 बजे मुक्तिपुर बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सामने से आई बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

श्यामनाथ की मौत की खबर मिलते ही पत्नी शशि कला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।  थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।