रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में तीन दिन पहले एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद  हिंसक रूप ले लिया। जौनपुर जनपद के आनापुर चकवा बाजार से इनोवा वाहन में सवार होकर आ रहे लोगों पर गांव के दूसरे पक्ष के  लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने वाहन का  शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

सूचना पर डायल 112 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। यही नही  ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों के पथराव में पुलिस की टाटा सूमो, डायल 112 वाहन का  शीशा टूट गया और थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिकर्मियों का आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुचकर हाल जाना।

वही घटना के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए सीओ लालगंज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब पांच दर्जन  से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात लिया गया है।