आजमगढ़ । शहर कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज मोहल्ला निवासी सुजल सोनी (18 वर्ष) ने शुक्रवार देर शाम अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन सुजल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, सरायमीर थाना क्षेत्र के वोस्ती गांव में शुक्रवार एक मजदूर की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रियासत अली उर्फ सांडे (55 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब का आदी था। रियासत अली एक पुत्र और चार पुत्रियों के पिता थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि थाने पर इस घटना की अभी तक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
