
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले तरवा थानां क्षेत्र के बीबीपुर ठाटा गांव में हुई मारपीट और पथराव करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उक्त गांव का निहाल चौहान है। जिसे महमूगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना में हमलावरों ने महिलाओं, बच्चों और वाहन चालक को बंधक बनाकर मारपीट की थी और सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया था। तरवां थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व 18 अप्रैल को 12 अन्य आरोपियों को जसवंत चौहान, चिरंजीव, शिव वचन, रविकांत चौहान, रामआशीष चौहान, सूरज चौहान, राम सरेख चौहान, मुरली चौहान, फौदार चौहान, शकुंतला, सोनी और बीमा चौहान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर ठाटा गांव में शनिवार को हुई मारपीट और पथराव की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान पुलिस घटना की हुई वीडियोग्राफी की फुटेज से करा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बहुत जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी करेगी।
बताते चले कि तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर दोयम गांव निवासी नागेंद्र चौहान की बारात 18 अप्रैल 2025 को बेल्थरा रोड, बलिया गई थी। बरात में डीजे पर गाना बजवाने को लेकर बरातियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। इस घटना से नाराज ग्रामीणों शनिवार को नागेंद्र के घर आए उनके रिश्तेदार पर हमला कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने एक वाहन में सवार महिलाओं, बच्चों और चालक को बंधक बना लिया। थानाध्यक्ष तरवां चंद्रदीप कुमार और अन्य पुलिस बल के पहुंचने पर भीड़ ने लाठी, डंडे, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। जब पुलिस ने बंधकों को बचाने के लिए थाने के वाहनों में बैठाया तो हमलावरों ने पुलिस के वाहनों पर भी पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में पुलिस और रिश्तेदार भी घायल हुए। पुलिस ने इस घटना की पूरी वीडियोग्राफी की। इसके बाद इस मामले में 19 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।