रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में गुरुवार की रात ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गयी। मजदूर झारखंड का निवासी था। भठ्ठा मालिक ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।

झारखंड के गुमला जनपद के चैनुपर थाना क्षेत्र के सदान हकमा गांव निवासी 40 वर्षीय विरेंद्र लेहार फूलपुर कोतवाली के मनरा गावं में ईंट भट्ठा पर काम करता था। गुरुवार को भट्ठा मालिक से रुपये लेकर होली पर खरीदारी करने फूलपुर बाजार गया था। रात में वह ईंट भट्ठा पर लौट रहा था। जगदीशपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को विरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।