आज़मगढ़। जिले में 27 और 28 सितंबर को डीएवी कॉलेज मैदान में यूपी बिगेस्ट गरबा नाइट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम गरबा को बड़े स्तर पर पेश करेगा और स्थानीय संस्कृति को भी मंच देगा। आयोजको का दावा है कि यूपी का सबसे बड़ा गरबे का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इसके लिए दर्शकों को जेब भी ढीली करनी पड़ेगी।
आयोजक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि गरबा महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक त्योहार को भव्य रूप में मनाना है। इसमें गुजरात की झलक के साथ आज़मगढ़ की लोक कला और संस्कृति का भी प्रदर्शन होगा। आयोजन में भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे, गायिका प्रियंका पांडे और डीजे मीरा व डीजे कायरा अपनी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।
एवन फोटोग्राफी प्रवीण सोनकर और मीडिया पार्टनर हर्ष फोटोग्राफी के हर्ष सिंह खरवार ने बताया कि मुबारकपुर की साड़ियां और निज़ामाबाद की ब्लैक पोएट्री जैसी लोकल उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी, बाउंसर और प्रशासनिक निगरानी रहेगी। ग्रुप और सिंगल डांस प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी।
टिकट की कीमतें सिंगल ₹299, डबल ₹549 और फैमिली पैक ₹999 रखी गई हैं, जिन्हें बुक माय शो और एवन फोटोग्राफी कार्यालय से लिया जा सकता है।
आयोजकों ने जनता से अपील की है कि वे परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। यह महोत्सव न केवल मनोरंजन बल्कि आज़मगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनेगा।
