आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह दीक्षोत्सव-2025 का विधिवत आगाज हुआ। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देश एवं कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम थी ‘इट्स राइट फॉर बेटर लाइफ’।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने नई पीढ़ी को फास्ट फूड के बजाय मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी और हॉल बीट (कनक) से बने उत्पादों के सेवन का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह के अनुसार, गृह विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने मेले का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और छात्रों द्वारा बनाए गए सभी उत्पादों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने उत्पाद कुलपति को दिखाए और उन्हें बेचने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने दीप प्रज्वलन के अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राएं बेटियां करेगी, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने सराहा।
मेले का मुख्य आकर्षण मोटे अनाज से बने लड्डू, केक, बिस्किट और नमकीन बीट रूट रहे। इसके अलावा छात्राओं द्वारा बनाए गए क्राफ्ट, रंगोली, पोस्टर, कैंडल और जूट बैग भी सराहनीय रहे। कुलपति ने प्रत्येक उत्पाद की विशेषता और लाभ के बारे में छात्रों और प्राध्यापिकाओं से प्रश्न करके उनसे सीधे जुड़ाव स्थापित किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, सहायक कुल सचिव डॉ. महेश कुमार, गृह विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाएं, पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कुलपति के निजी सचिव विपिन शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे।
