रिपोर्ट: अरुण यादव


आज़मगढ़। जिलें निजामाबाद थाने की पुलिस ने 8 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक अप्रैल  की दोपहर वादिनी के 08 वर्षीय बालक को विपक्षी मो0 सैफ पुत्र मो0 अलीशेर निवासी संघईपुर डोडोपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ने पैसे का लालच देकर गांव में बने खाली मकान के छत के ऊपर ले जाकर दुष्कर्म किया तथा वीडियो भी बनाया और डराया धमकाया कि किसी से कुछ भी कहोगे तो जान से मार दूंगा। लड़का डरा सहमा था जब इस बात कि जानकारी वादिनी को हुयी तो अपने लड़के से पूछा तो सभी बाते बताया। वादिनी द्वारा इस बारे में अभियुक्त से पुछा गया तो जान से मार देने की धमकी दिया। 

उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 अलीशेर निवासी संघईपुर डोडोपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ को रानी की सराय बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।