आज़मगढ़। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस  ऑपरेशन सड़क पर सुरूर के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। इस अभियान के दौरान सोमवार को 44 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जिलेभर में जारी रहेगा।

शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ऑपरेशन सड़क पर सुरूर अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत नशे में सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करते हुए सघन चेकिंग की ज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने  निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पुलिस ऐसे लोगों को सिर्फ दंडित ही नहीं कर रही बल्कि उन्हें नशे से होने वाली आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक हानियों के बारे में जागरूक भी कर रही है।

अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और नशे की वजह से बिखरते परिवारों को बचाना है।