रिपोर्ट- अरुण यादव

आजमगढ़। जिले  के पवई थाना क्षेत्र के चकधुधुरी गांव के नहर  पुलिया के नीचे  रविवार सुबह एक  बोरे में काटा हुआ गोवंश का अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई। सूचना का बाद  मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है आज सुबह गांव के लोग टहल रहे थे । इस दौरान नहर पुलिया के नीचे एक जुट के बोरे को देखा। जिसमे कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आई । धीरे-धीरे यह जानकारी अन्य लोगों को हुई तो लोगो ने उत्सुकता वश उसे खोला तो उसमें कटा हुआ गोवंश का अवशेष) मिला। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने गोवंश के अवशेष  को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने  पशु चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने अवशेष का नमूना लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष की मौजूदगी में अवशेष को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।