आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एसडीएम के सरकारी आवास में एक ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसके बाएं कान से खून निकल रहा था, जिससे सनसनी फैल गई।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मानधाता सिंह (53) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव के निवासी थे और लंबे समय से फूलपुर एसडीएम के ड्राइवर पद पर तैनात थे। सोमवार शाम को एसडीएम के पेशकार ने मृतक के भाई जयसिंह को फोन कर सूचना दी कि मानधाता सिंह सरकारी आवास के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए हैं और उनके बाएं कान से खून निकल रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।