रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना रौनापार पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण में वांछित आरोपी राघवेन्द्र उर्फ राघव रावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राघव रावत पुत्र विनोद रावत, निवासी सियरही थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, के विरुद्ध थाना रौनापार में 3/4 पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इस मामले में पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी राघव ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर पिछले डेढ़ वर्ष से शारीरिक शोषण किया। इस संबंध से पीड़िता को एक बच्ची भी है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी मां की मृत्यु के बाद उसका सौतेला पिता भी उसका कई बार यौन शोषण और बलात्कार करता रहा, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में पीड़िता के सौतेले पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज मंगलवार को, थानाध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुरौली बॉर्डर से आरोपी राघव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
