रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास सोमवार शाम बुलेट की टक्कर से बाइक सवार राजगीर शिव प्रसाद की मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद युवक साहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का शाहगंज में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरखपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शिव प्रसाद राजगीर का काम करते थे। सोमवार शाम गोधना गांव निवासी 35 वर्षीय साहिद अपनी बाइक से शिव प्रसाद को लेकर घर निर्माण कार्य दिखाने जा रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से आए बुलेट सवार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जौनपुर जनपद के शाहगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने शिव प्रसाद की हालत गंभीर बताकर उन्हें आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
