
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजदेव बिंद पुत्र स्व. रामानंदन का शुक्रवार की सुबह घर के पोखरी में शव मिलने से हड़कम मच गया ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बरदह थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी राजदेव बिंद विगत तीन दिन से घर नहीं आया था। परिजनों को लगा कि रिश्तेदारी में गए हैं। शुक्रवार को अलसुबह घर के पीछे पोखरी में शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पत्नी सुषमा देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र रवि ने घटना की तहरीर दी।