आज़मगढ़ । जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान की हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बीते 9 फरवरी को वादी मुकदमा चन्देलाल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने थाना बरदह पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 08.02.2024 को वादी के बड़े पिता जी के लड़के रणविजय यादव पुत्र स्व0 रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष (मृतक) मार्टीनगंज बाजार से सब्जी लेकर शाम करीब 4.00 बजे घर की तरफ आ रहे थे कि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने पहुँचे जहाँ पहले से हत्या करने के इरादे से महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव , विरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव फुर्तीलाल यादव पुत्र रामदुलार यादव , सुरेश यादव पुत्र स्व0 गनेश यादव , रामगनी यादव पुत्र स्व0 मंगरू यादव , छोटेलाल यादव पुत्र श्रीपत यादव समस्त निवासी ग्राम सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने मृतक रणविजय यादव की मोटर साइकिल को रोककर असलहे से फायरिंग करने लगे जिससे रणविजय यादव की मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक रणविजय यादव की हत्या कराने की साजिश एक महिला ने रची थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई। 13.02.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव, फुर्तीलाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव, छोटेलाल यादव  बर्रा मोड़ से गिरफ्तार किया था।  अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा कारतूस को कमालपुर बेलवाना रोड से बरामद किया गया था।
11.03.2024 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्त शूटर दीपचंद उर्फ दीपू निषाद उर्फ सिपाही पुत्र संता निषाद निवासी गहजी थाना अहरौला, हरेंद्र यादव पुत्र खदेरन यादव  ग्राम ओरिलगढ़वा थाना पवई,  संजय यादव पुत्र  झनकू  ग्राम खंजहापुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार किया था।
20.03.2024 को पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली अभियुक्ता शर्मिला पत्नी स्व0 अनिल सा0 सोनहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित राजेन्द्र यादव पुत्र मिठाई लाल निवासी सोहौली थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ फरार चल रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को  प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेन्द्र यादव पुत्र मिठाई लाल निवासी सोहौली थाना बरदह , जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10.05 बजे जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।