आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जम्मनपुर गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ नीरज (30) ने अपने घर में साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। भोर में जब परिवार और पड़ोसी जागे तो कमरे में उसका शव देखकर सब स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नीरज के बड़े भाई सूरज ने बताया कि सोमवार भोर में छत के चूल्हे में साड़ी से लटक कर नीरज ने आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गाँव में मातम छा गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।