रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सहनूपुर गांव में गुरुवार को मछली पकड़ते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव और परिवार में कोहरम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार सहनूपुर गांव का 23 वर्षीय युवक सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बदरहुआ नाले में गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय गांव के ही संपत और रमेश भी उसके साथ मौजूद थे। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश कर शव बाहर निकाल लिया।

इसके बाद पुलिस भी पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पिता महेंद्र कुमार सगड़ी तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।