रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के थाना फूलपुर क्षेत्र में  18 अगस्त को मुड़ियार से चितरावल रोड पर डाकघर पोस्ट मास्टर दयाशंकर यादव के साथ हुई लूट किंघटना में शामिल तीसरे लुटेरे को भी पुलिस ने सदरपुर बरौली के पास हाई टेशन विद्युत पोल के पास से दबोच लिया।इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

  बात दे कि पीड़ित पोस्टमार ने  लिखित तहरीर में बताया कि वह लगभग चार बजे साइकिल से अपने घर ग्राम डुबकी जा रहे थे। तभी तीन अज्ञात व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल पर आए और उनके बैग को झपट्टा मारकर लाहीडीह की ओर भाग गए। बैग में सरकारी मोबाइल (सैमसंग), एक निजी मोबाइल (आइटेल), सरकारी डिवाइस, डाकघर के कागजात और लगभग 8000 रुपये नगद थे।

प्रारंभिक जांच में मुकदमा धारा 304(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद मुकदमा संशोधित कर धारा 309(4)/317(2)/61(2) बीएनएस के तहत आगे बढ़ाया गया। जांच में चार अभियुक्तों के नाम सामने आए जिसमे  सलीम पुत्र हबीब निवासी रौजाअली अस्कान, सरायमीर, अंश मौर्या निवासी  पुरानी मिर्चा मण्डी, फूलपुर, ऋषभ कश्यप वार्ड 13, मीर हसनपुर, सरायमीर और अरफात पुत्र मो0 अहमद उर्फ सोनू खान निवासी ग्राम मुडियार, फूलपुर शामिल है।

बीते 21 अगस्त  को सलीम और अंश मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके गुरुवार को पुलिस टीम ने अरफात को सदरपुर बरौली के पास हाई टेशन विद्युत पोल के पास 530 रुपये के साथ हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय में किया गया।