रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने  चोरी की 5 घटनाओं और थाना कोतवाली की 1 घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन अंतर्जनपदीयअपराधियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी के डेढ़ लाख के आभूषण व सामान बरामद किया है।

  सिधारी थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना सिधारी की पुलिस टीम ने चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए गुरुवार को बह्दग्राम शाहगढ़ से  तीन अन्तरजनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी मो0 अब्दुल्ला उर्फ छोटू पुत्र मो0 इकबाल ग्राम सठियांव, थाना मुबारकपुर , मो0 शाहिद पुत्र अब्दुल कयूम ग्राम पुरानी बस्ती, थाना मुबारकपुर और विपिन प्रजापति पुत्र रामप्रवेश प्रजापति ग्राम नूरपुर, थाना मुबारकपुर  शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 4 अंगूठी, 3 कान के टप्स, 2 लाकेट, गले की चेन, एक मोबाइल, एक पर्स, एक मोटरसाइकिल , कीबोर्ड, माउस और 5400/- रुपये नगद बरामद किया। चोरी का कुल आभूषण मूल्य लगभग 1.5 लाख रूपये है। 

बताते चले कि  23.12.2024 को वादी विकास शुक्ल ने थाना सिधारी में तहरीर दी कि 22.12.2024 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लैपटॉप, सोने की चैन, दो अंगूठी और लगभग 25,000/- रुपये चोरी किए। 31.12.2024 को शेख शाहनवाज ने बताया कि 30.12.2024 को उनकी पुत्री का पर्स चोरी हुआ, जिसमें मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 3000/- रुपये थे। दो  को मदन लाल चौरसिया ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।  7 मार्च को विजय कुमार ने पंचायत भवन खोजापुर से कंप्यूटर कक्ष का डेस्कटॉप, सीपीयू, मानीटर और UPS चोरी होने की सूचना दी। 19.06.2025 को पुष्षा देवी ने घर से दो सोने की चैन, तीन अंगूठी, दो लाकेट और 15,000/- रुपये चोरी होने की तहरीर दी। एक अगस्त को चन्दा रानी ने घर से डायमंड और गोल्ड की अंगूठी, कान का सूई धागा, गले का लाकेट और 2100/- रुपये चोरी होने की सूचना दी। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी थी कि

गुरुवार को जब उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी इटौरा मय हमराह रात्रि गस्त के दौरान समेदा जाने वाले मार्ग के पास थे और एक मोटरसाइकिल बगैर नम्बर प्लेट पर सवार तीन व्यक्ति जहानागंज की ओर से आ रहे थे। संदिग्ध समझकर रुकने का इशारा किया गया, तो अपराधी तेज गति से समेदा शाहगढ़ मार्ग पर मोड़कर भागने लगे। उ0नि0 धर्मेन्द्र ने उ0नि0 मो0 जावेद सिद्दीकी को दूरभाष द्वारा अवगत कराते हुए उनका पीछा किया और शाहगढ़ के पास तीनों अपराधियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान व नगद बरामद हुआ। गिरफ्तार मो0 अब्दुल्ला ने स्वीकार किया कि वह कई स्थानों पर चोरी कर चुका है और चोरी का सामान अपने दो साथियों मो0 शाहिद और विपिन को देता था, जो उसे बेचकर पैसा देते थे। उसने 18 जून को कांशीराम आवास से चोरी, दिसम्बर माह में पर्स चोरी, 26 मार्च को खोजापुर पंचायत भवन से कंप्यूटर सामान चोरी, 22.12.2024 को पल्हनी मकान से चोरी और 31 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव से चोरी करने की जानकारी दी।

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पूछताछ में मो0 शाहिद ने बताया कि वह और विपिन चोरी नहीं करते, पर अब्दुल्ला से मिलने वाला सोना और चांदी का सामान बेचकर उसे पैसा देते थे। विपिन प्रजापति ने कहा कि अब्दुल्ला के साथ लालच के कारण जुड़ गया, पर कंप्यूटर सामान की चोरी में उसकी कोई भूमिका नहीं थी, सिर्फ सोने की चोरी के मामलों की पुष्टि की। पुलिस ने तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।