रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी

आजमगढ़। शहर के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘टोनी पोर्ट’ नाम से नए स्टोर का शुभारंभ किया गया। स्टोर में नवजात शिशुओं से लेकर करीब 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।

स्टोर के प्रोपराइटर अनिकेत जायसवाल और पीयूष जायसवाल ने बताया कि टोनी पोर्ट शुरू करने का उद्देश्य आजमगढ़ के लोगों को बच्चों के लिए बेहतर क्वालिटी, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमतों पर सामान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बदलती पसंद और फैशन को ध्यान में रखते हुए स्टोर में नए और आकर्षक डिजाइन का विशेष ध्यान रखा गया है।

संचालकों के मुताबिक, स्टोर में नवजात बच्चों से लेकर 8 वर्ष तक के बच्चों की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में सामान उपलब्ध कराया गया है। कपड़ों और खिलौनों के साथ बच्चों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी वस्तुओं का भी कलेक्शन रखा गया है। उनका दावा है कि ग्राहकों को आकर्षक कलेक्शन के साथ उचित और किफायती कीमतों पर सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

पूजा-पाठ के बाद हुआ स्टोर का शुभारंभ

टोनी पोर्ट के उद्घाटन समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद प्रोपराइटर के पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने फीता काटकर नए स्टोर का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में शुभचिंतक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, रमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, मनोज खेतान और श्रेष्ठ जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्टोर संचालकों को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं दीं।

संचालकों ने कहा कि टोनी पोर्ट के जरिए शहरवासियों को बच्चों की खरीदारी के लिए एक ऐसा नया विकल्प देने की कोशिश की गई है, जहां आकर्षक कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और किफायती कीमतों का बेहतर तालमेल मिल सके।