आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने रानीपुर के ग्राम प्रधान प्रकाश यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शेरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


बीते 27 मई को समय करीब रात्रि 8 बजे थाना निजामाबाद अन्तर्गत ग्राम रानीपुर के प्रधान प्रकाश यादव पुत्र राजबली यादव निवासी चुनहटा अपने घर से राजेश यादव के खेत के तरफ गये थे तभी पहले से साजिश के तहत ग्राम चुनहटा के ही सुशील यादव पुत्र बुद्धिराम यादव, दुबई यादव, पप्पू यादव पुत्रगण कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव व प्रवीण यादव पुत्र अज्ञात व प्रियांशु यादव पुत्र पप्पू यादव व तीन अज्ञात व्यक्ति अवैध असलहा से लैस होकर जान से मारने की फिराक मे बैठे थे। ग्रामप्रधान प्रकाश यादव को एकान्त में अकेले देख कर जान से मारने की नियत से तीन गोली मारे। जिससे प्रकाश यादव के पेट व जांघ में जानलेवा गंभीर चोटें आयी जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। उसके पश्चात अभियुक्तगण द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित के पिता राजबली यादव पुत्र सरुप निवासी चुनहटा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र के आधार सुशील यादव पुत्र स्व0 बुद्धिराम यादव , दुबई यादव. पप्पू यादव पुत्रगण रामअवध, प्रवीण यादव पुत्र अज्ञात, प्रियांशु यादव पुत्र पप्पू यादव निवासीगण ग्राम चुनहटा थाना निजामाबद जनपद आमजगढ़ और तीन अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

आज थानाध्यक्ष  हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित वांछित अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव और  दुबई यादव पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव  निवासीगण चुनहटा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ शेरपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।