रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पहला मामला महराजगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने उमेश यादव पुत्र सूर्यदेव यादव निवासी कसवा चड़ई, थाना रानी की सराय पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।  इस मामले में थाना महराजगंज पर  मुकदमा पंजीकृत हुआ। बाद में विवेचना में धाराएं बढ़ाते हुए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कटान बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

दूसरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक किशोरी के साथ मारपीट कर वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप राज पुत्र जितेंद्र निवासी चकनूरी पर लगाया गया। मुकदमा पाक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष फूलपुर ने रविवार को आरोपी को आजमी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।