रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । जिले में अलग-अलग  थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के दो  मामलों में पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला थाना सरायमीर का जंहा बुधवार  को वादी ने तहरीर दी कि उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त भतीजी को राजाराम पुत्र स्व0 तिलेश्वर राम, निवासी पारा, बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाकर खेत/बाग में ले गया और दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया । पुलिस निरीक्षक निहार नंदन कुमार मय हमराह ने अभियुक्त को उसके घर से  हिरासत में लिया। अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी है।

दूसरा मामला थाना मेंहनाजपुर का है, जंहा बीते 22 अगस्त को वादिनी ने तहरीर दी कि विकास यादव पुत्र रविन्द्र यादव, ग्राम उचियाँ रसुलपुर, ने वर्ष 2022 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 19 अगस्त 2025 को पता चला कि विकास ने दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर विकास ने वादिनी को बहाना बनाकर सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया । पुलिस उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने वांछित अभियुक्त को तियरा मोड़ के पास से आज सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया।