आजमगढ़। जिले के थाना दीदारगंज क्षेत्र में धर्मपरिवर्तन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि बीते 31 अगस्त को वादी रोशनलाल राजभर, पुत्र रामसुंदर राजभर, निवासी ग्राम फुलेश ने थाना दीदारगंज में लिखित तहरीर दी कि गाँव की महिलाएँ और बच्चे एक बैठक में बुलाए गए थे। आरोप है कि विपक्षी गीता पत्नी इन्द्रेश राजभर और चन्द्रेश पुत्र अज्ञात ने विशेष धर्म के देवी-देवताओं का अपमान किया और भूत-प्रेत ठीक करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाया। इसके साथ ही, पैसे देने और भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
वादी की तहरीर पर थाना दीदारगंज में उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिबंध अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया।
इसके बाद, सोमवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह और उनकी टीम ने दोनों अभियुक्तों की तलाश की। पुलिस ने ग्राम फुलेश में चन्द्रेश राजभर, पुत्र प्यारेलाल और गीता पत्नी इन्द्रेश राजभर को सुबह करीब 7:30 बजे उनके घर से हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना लाकर पूछताछ की गई और फिर उनका चालान माननीय न्यायालय किया गया।
