रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ । जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुबारकपुर थाने के असाऊर गांव निवासी हसीब अपने छोटे भाई की पत्नी आरफा पत्नी वाजीद और उनके पुत्र सलीम को लेकर एक बाइक से दवा लेने मुख्यालय जा रहे थे। नामदारपुर के समीप बाइक ओवरटेक ट्रक को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई । जिससे मौके पर सलीम की मौत हो गई। जबकि आरफा और हसीब गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीयों व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
