रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले थाना मेंहनगर और थाना पवई पुलिस ने अपहरण व किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

बीते 17 अगस्त को थाना मेंहनगर में वादीनी नेतहरीर दी थी कि धर्मवीर उर्फ गब्बर कुमार पुत्र स्व0 प्रकाश राम ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया। पुलिस ने विवेचना करते हुए 20 अगस्त को उपनिरीक्षक  रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा अभियुक्त को अक्षैबर नहर पुलिया के पास से हिरासत में लिया। आरोपी को थाना मेंहनगर में सुरक्षित रखा गया है।

वहीं, थाना पवई में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में 26 जुलाई को प्रार्थिनी ने तहरीर दी थी कि अमन पुत्र अनिल, गेना पत्नी अनिल और अवनीश पुत्र जगपति ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया तथा धमकियां दीं। विवेचना में पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में आरोप बढ़ाया गया। पुलिस ने शुक्रवार  को उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त अमन को महुआ मोड़ पुलिया के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय में किया जा रहा है।