Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

बलिया। लखनऊ -छपरा के बीच बंदे भारत का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम निर्धारित समय से पांच मिनट पूर्व 8.17 बजे वंदे भारत स्पेशल पहुंची। पहले दिन इसमें 65 से अधिक यात्री लखनऊ से बलिया के लिए पहुंचे। वह बहुत खुश थे, उन्होंने इसे जिले के लिए अच्छा बताया। आवास कालोनी निवासी मनोज श्रीवास्तव दीपावली पर्व पर परिवार के साथ वंदे भारत से पहुंचे, वह ट्रेन की सुविधा से काफी खुश दिखे, बताया कि हवाई जहाज जैसा अनुभव हुआ।
ट्रेन को देखने के लिए प्लेटफार्म पर युवाओं की भारी भीड़ रही। युवा वर्ग ट्रेन के इंतजार में पहले ही पहुंच गए थे। अपने-अपने फोन में वंदे भारत की एक झलक कैद करते दिखे। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह व जीआरपी प्रभारी विवेकानंद यादव जवानों के साथ चक्रमण करते रहे। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता रानू पाठक अपनी टीम के साथ बंदे भारत के यात्रियों का स्वागत किया।
सुनील सिंह ने बताया कि यह ट्रेन आठ नवंबर तक 13 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन में कुल 480 सीट है, जिसमें 440 सीट चेयर कार व 44 सीट इकोनामी वाली है। शनिवार की रात 12.07 बजे बलिया स्टेशन पर पहुंचेगी, इसके लिए स्टेशन का 20 कोटा के सभी टिकट बुक हो गए थे, यात्रियों आसपास के स्टेशनों से टिकट आन लाइन बुक किया। ट्रेन के आगमन को लेकर सारनाथ सहित कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया, बीच के स्टेशनों पर युवावर्ग ट्रेन को देखने को खड़े रहे। सुरेमनपुर स्टेशन पर भी सात यात्री उतरे।