रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कार्यशाला संपन्न हुए कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला चुनाव अधिकारी डा0 जयपाल सिंह व्यस्त मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी डा0 जयपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पार्टी ने पूरे देश में सदस्यता अभियान के तहत घर घर जाकर लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया। सक्रिय सदस्यता अभी 5 दिसम्बर तक होगी सभी बूथों का चुनाव चल रहा है जब पचास प्रतिशत बूथ गठित हो जाएंगे तो मंडल अध्यक्षों का चुनाव 10 से पन्द्रह दिसम्बर तक होना है जिसको लेकर के आज कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर जयनाथ सिंह, ध्रुव सिंह, धनश्याम पटेल, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, प्रेम प्रकाश राय, मंजू सरोज, शिवनाथ सिंह, तीजा राम, दिवाकर सिंह राम दर्शन यादव, यशवंत सिंह, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकू राम सरोज, हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।