
रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर मुहम्मदपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार टेम्पो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घायल की पहचान संजय कुमार पुत्र बासुदेव, निवासी फैजुल्लाहपुर, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार की रात संजय कुमार मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान फरिहा चौक के पास मुहम्मदपुर मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार संजय कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल संजय कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र ने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
