रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र कुमार को सोमवार की सुबह सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अंबेडकर नगर जिले के बसखारी बाजार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के कुछ देर बाद धर्मेंद्र की मौत हो गयी। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
धर्मेंद्र अतरौलिया विकास खंड क्षेत्र के जमीन दसांव ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। धर्मेंद्र के मौत की खबर मिलते ही सफाई कर्मियों में शोक की लहर फैल गयी। सफाई कर्मियों ने उनके घर पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
