रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के महराजगंज कोतवाली के पैकौली गांव में बीती रात अपनी चारपाई पर सो रहे एक अधेडबाकी सर्पदंश के चलते मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैकौली गांव के रहने वाले शलिहारी यादव सोमवार रात को भोजन करने के बाद चारपाई पर सो गए । देर रात्रि में उनके चारपाई के ऊपर सांप चढ़ गया और उनको डंस लिया। इनकी जानकरी उन्होंने परिजनो को दी तो परिजन उनको शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
