आज़मगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार को गनीपुर-तिलखरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सौरभकुमार जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के रेहारी गांव का निवासी है। 27 जून को पीड़िता के दादा की तहरीर पर मेंहनाजपुर थाने में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि सौरभ कुमार ने शादी का झांसा देकर उनकी नाबालिग पोती से संबंध बनाए जिसमें उसके सहयोगी राणा प्रताप का भी नाम सामने आया।
