रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़।। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से मंदिर गई चार युवतियों का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका। इस बीच पुलिस ने युवतियों की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चारों युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा।
बात दे कि मंगलवार सुबह मंदिर में दर्शन करने गईं और गायब हो गईं। देर शाम तक उनके घर न पहुचंने पर परिवार के लोग परेशान हो गए हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बुधवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी योगेंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 20 वर्षीय अंतिमा गांव की 20 वर्षीय करिश्मा पुत्री सत्यप्रकाश, 19 वर्षीय रंगोली पुत्री स्व. टुघुर और 16 वर्षीय आंचल पुत्री अमरजीत के साथ मंगलवार की सुबह घर से जमुवारी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी।
चारों घर से दो किलोमीटर पैदल चलकर गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने रंगोली के मोबाइल फोन किया तो उसका नंबर बंद जा रहा था। रंगोली की मां संजू देवी ने बताया कि सुबह वह मंदिर जाने के लिए रुपये मांग रही थी। इसके बाद मैं दूसरे घर चली गई। लौटने पर पता चला कि आंचल मंदिर गई है। देर चारों घर से दो किलोमीटर पैदल चलकर गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने रंगोली के मोबाइल फोन किया तो उसका नंबर बंद जा रहा था। रंगोली की मां संजू देवी ने बताया कि सुबह वह मंदिर जाने के लिए रुपये मांग रही थी। इसके बाद मैं दूसरे घर चली गई। लौटने पर पता चला कि आंचल मंदिर गई है। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर हमने अगल-बगल और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल बंद था। शाम को एक अनजान नंबर से फोन आया। उधर से आंचल बोल रही थी। उसने कहा कि गांव के ही राजन भी साथ में हैं, लेकिन हम लोग कहां हैं, यह पता नहीं चल रहा है। दोबारा उस नंबर पर फोन नहीं लग रहा है। रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस गायब लड़कियों का पता लगा रही है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मानिकपुर गांव की चार लड़कियां मंदिर में दर्शन करने गए थी और लापता हो गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर परिजनों से बात की। चारो लड़किया आपस मे पट्टीदार है। ये सभी राजन नामक युवक के साथ गई है। लड़कियों का मोबाइल भी बंद आ रहा है। लड़कियों की बरामदगी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संभावित स्थानों पर करने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है, जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
