रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के थाना मेंहनगर पुलिस ने गोकशी के प्रयास में संलिप्त एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो प्रतिबंधित पशुओं सहित एक मैजिक गाड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई उ0नि0 आदिल खां व उनकी टीम द्वारा ग्राम जाफरपुर से चन्द्रभानपुर जाते समय की गई।

भदसारी मोड़ के पास एक संदिग्ध मैजिक गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए भागने लगा। गाड़ी अनियंत्रित होकर पटरी पर फंस गई। मौके से दो व्यक्ति भागने का प्रयास किए, जिसमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी चन्द्रभानपुर, मेंहनगर के रूप में हुई। उसके पास से 2 प्रतिबंधित पशु व मैजिक गाड़ी  बरामद की गई। जांच में वाहन स्वामी का नाम पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल (अमित का भाई) निकला। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसका साथी वसीम उर्फ करिया पुत्र बशीर उर्फ नाटे निवासी गौरा, थाना मेंहनगर फरार है।

अभियुक्तों ने कबूल किया कि वह छुट्टा जानवरों को पकड़कर गाड़ी में लादकर ग्राम कोइलारी (थाना रानी की सराय) ले जा रहे थे, जहाँ और भी जानवर लादने की योजना थी। पुलिस की तत्परता से बड़ी मात्रा में गोकशी रुक गई।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मेंहनगर पर सुसंगत धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है और आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।