रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  थाना सरायमीर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिनांक 24 जुलाई 2025 को करछा मोड़ के पास सुबह 10:50 बजे की गई।

बीते  6 जून  को थाना सरायमीर क्षेत्र की एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को सत्यम उर्फ पटेलु पुत्र पप्पू, निवासी कमालपुर थाना सरायमीर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त मामले में थाना सरायमीर पर  धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियुक्त की तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत थी। वउ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह टीम द्वारा आज अभियुक्त सत्यम उर्फ पटेलु को करछा मोड़ के पास से हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।