आजमगढ़।  जिले के थाना देवगाँव क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जुलाई 2025 को ग्राम कपसेठा निवासी भागीरथी पुत्र नन्हकू राम ने थाना देवगाँव में तहरीर दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन नहीं मिला। इस पर पुलिस ने  धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

Oplus_0

विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त आदर्श मौर्य पुत्र विरेन्द्र मौर्य (निवासी नन्दापुर, थाना देवगाँव) को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित कलीचाबाद के पास समय 6:00 बजे शाम गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 19 वर्ष है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।