रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सीसरेड़ी गांव में बुधवार को अपराह्न 30 वर्षीय महिला कुमकुम ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह किसी दूसरे के खेत में धान रोपने गई थी, जिससे नाराज होकर पति ने डांट दिया था। इसी से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया।
मौके पर पहुंचे कुमकुम के मामा-मामी ने मौत को संदिग्ध बताया और हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि मामला आत्महत्या जैसा नहीं लग रहा, लोगो ने बताया कि घर का दरवाजा सिर्फ चिपका हुआ था, अंदर से बंद नहीं था।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
