रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश पवन दूबे को एक देशी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

बता दें कि  कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि रात के समय जब वो घर लौट रही थी, तो सुजीत शुक्ला और चार अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पवन दूबे पुत्र सत्यदेव दूबे निवासी बांसगांव, थाना तरवां वर्तमान पता ग्राम इटौरा, पोस्ट चंडेश्वर थाना सिधारी का नाम सामने आया। पुलिस ने अन्य चार आरोपियों के साथ उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने 15 अप्रैल 2025 को गैंग चार्ट की अनुमति दी थी और 20 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पवन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार की रात नगर कोतवाली प्रभारी यादवेन्द्र पांडेय ने अपनी टीम के साथ बंधा रोड लेन के पास से पवन दूबे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत  केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।