आज़मगढ़। जनपद में पुलिस विभाग के 6 अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें 2 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक और 3 मुख्य आरक्षी शामिल हैं। इन सभी के सम्मान में एक विदाई समारोह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को मिठाई खिलाकर, फूलों की माला पहनाकर और मोमेंटो देकर विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव, निरीक्षक राकेश मिश्र, उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी सतीश कुमार सिंह, कालिंदर यादव और रमेश प्रसाद शामिल है।
