रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद गांव में बिजली की कटिया को लेकर हुए विवाद में भाले से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए पहले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार चल रहे छठवें आरोपी को भी पुलिस ने शुक्रवार सुबह दबोच लिया।

वादिनी माली देवी पत्नी मनिराम निषाद निवासी महाजी देवारा जदीद ने 29 जुलाई को थाना महराजगंज में लिखित तहरीर दी कि पुराने विवाद व बिजली की कटिया को लेकर विपक्षियों ने उनके पति को गालियां देते हुए लाठी, डंडा, रॉड और भाले से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनिराम  की इलाज के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे चंदन और माली देवी को भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर 31 जुलाई को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य व टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे छठे आरोपी अर्जुन निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में अर्जुन निषाद ने बताया कि झगड़े के दौरान भाला रामबचन निषाद ने डराने के लिए आगे किया था, लेकिन गलती से वह मनिराम को लग गया। भाले को सतई निषाद ने घुमा कर निकालने की कोशिश की जिससे चोट और गंभीर हो गई और मनिराम की मौत हो गई।