रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। एसएसपी हेमराज मीना के निर्देशन में खोए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान में माह जुलाई में पुलिस ने 111 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। यह सभी मोबाइल सीईआईआर पोर्टल पर की गई शिकायतों के आधार पर खोजे गए और उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
फरवरी 2024 से जून 2025 तक, आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1812 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 03 करोड़ 35 लाख रुपये) बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। रविवार को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में बरामद मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपा गया। इस अभियान के तहत अब तक यानी पिछले 17 महीनों में कुल 1963 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 03 करोड़ 60 लाख रुपये) बरामद कर लोगों को वापस दिए जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि यह सफलता सीसीटीएनएस प्रभारी की देखरेख में लगातार प्रयासों का नतीजा है। मोबाइल गुम होने पर लोग सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे ट्रेसिंग और बरामदगी में मदद मिलती है।
