रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में बुधवार को सर्पदंश से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय प्रशांत यादव पुत्र अरविंद यादव के रूप में हुई है, जो कक्षा सात का छात्र था। प्रशांत घर में कुछ सामान खोज रहा था, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।
बताया जा रहा है कि घर मे छात्र कुछ सामान खोज रहा था इसी दौरान सांप काट लिया और सांप काटते ही छात्र तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रशांत दो भाइयों में बड़ा था और पढ़ाई में होनहार बताया जा रहा है। बेटे की मौत से मां रंजना यादव बेसुध हो गईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी रो-रोकर बेहाल हैं।
