आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में परिवहन निगम के 137 चालकों एवं परिचालकों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।
जिलाधिकारी ने चालकों/परिचालकों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और सड़क सुरक्षा को लेकर अधिक संवेदनशील बने रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को नियमित स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने और जांचोपरांत योग्य चालकों को नि:शुल्क चश्मा वितरण जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मोतियाबिंद से पीड़ित चालकों के निःशुल्क ऑपरेशन की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा शरण, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द मौर्य, एआरटीओ प्रवर्तन श्री अतुल कुमार यादव, एआरएम श्री बच्चा राम गौतम व श्री अभिनव सोनकर, ऑटो यूनियन अध्यक्ष श्री कृपा शंकर पाठक, परिवहन निगम के चालक/परिचालक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
