आज़मगढ़। नानी के घर से स्कूल जाते समय अपहरण की गई छात्रा के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को आठ माह बाद गिरफ्तार कर अपहरित छात्रा को भी बरामद कर लिया।

पिछले वर्ष 26 दिसंबर को को वादिनी द्वारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में पढ़ती है। वह अपने नानी के घर, थाना कोतवाली क्षेत्र से रोजाना विद्यालय पढ़ने जाती थी।  24 दिसंबर 2024 को सुबह 9 बजे विद्यालय के लिए निकली, लेकिन छुट्टी के बाद शाम 4 बजे तक घर नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि विशाल यादव पुत्र स्व. शंकर यादव निवासी 17/194 कांशीराम आवास रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

शनिवार  को उपनिरीक्षक हरिकेश राय चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कांस्टेबल  कृष्णा भारती व महिला कांस्टेबल रंजना द्वारा मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल यादव को दोपहर थाना परिसर से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। साथ ही संबंधित पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।