रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने नसीरपुर बाज़ार के पास से चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

बीते 8 अगस्त को उपनिरीक्षक लवकुश कुमार व टीम ने नसीरपुर बाजार में चेकिंग के दौरान उपेन्द्र उर्फ सोनू यादव निवासी जमील मोहम्मदपुर, थाना जीयनपुर को चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक तमंचा  और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को रात करीब 9 बजे हिरासत में लेकर थाना बिलरियागंज में मामला दर्ज किया। बरामदगी पर  धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत केस पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त वीरेन्द्र कुमार, निवासी सवरुपुर रामपुर, थाना जीयनपुर संग मिलकर 8 अगस्त को रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से बाइक चोरी की थी और बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।