रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में शनिवार देर शाम टहल रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लह दौड़ पड़ी

जानकारी के अनुसार, नैठी गांव की चानमती देवी (60) पत्नी मतई राम और उनकी पड़ोसी सावित्री देवी उर्फ तालहिया (55) पत्नी सुदर्शन राजभर शाम लगभग सात बजे घर से दक्षिण दिशा में सड़क पर टहल रही थीं। उसी समय टुनटुन मोड़ से बाजार कर लौट रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत मुबारकपुर बाजार के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां चानमती देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सावित्री देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

चानमती देवी के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। सावित्री देवी के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पति और एक पुत्र मुंबई में रहते हैं, जबकि दूसरा पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है।  पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।