रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वादी नितीश गौड़ ने तहरीर में बताया कि उसके पिता विक्रम गौड़ उसकी मां आशा देवी को लगातार प्रताड़ित करते थे। सात अगस्त को पिता ने मां से कहा कि जाकर मर जाओ ताकि छुटकारा मिल जाए। यह सुनकर मां ने आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा और दाह संस्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 10 अगस्त को उपनिरीक्षक उमेश सिंह मय टीम ने आरोपी विक्रम पुत्र पोल्हावन को उसके घर से दोपहर  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।