आज़मगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक हुई। इसमें 8 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस द्वारा बुलाया गया। मिडिएशन में 6 पत्रावलियों में पक्ष उपस्थित हुए, जिनमें 1 मामले में पति-पत्नी का पुनर्मिलन कराया गया तथा 1 मामले में विवाद का आपसी सुलह समझौता हुआ। नई किरण प्रोजेक्ट बिखरे परिवारों में नई रोशनी लाने व पारिवारिक न्यायालय का कार्यभार कम करने का प्रयास है। 01 पत्रावली अन्य कारण से बंद की गई, शेष में आगे की तिथि पर मिडिएशन होगा।

इस कार्य में काउंसलर डॉ. उमेशचन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 गुरु ज्ञान चन्द्र पटेल प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0नि0 श्यामधर उपाध्याय प्रभारी आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला आरक्षी शिखा तिवारी, मुख्य आरक्षी संजय यादव, महिला आरक्षी श्वेता पाण्डेय व ज्योति तिवारी मौजूद रहे।